{"_id":"6acbe244ae245a9f9e086f93","slug":"police-surveillance-on-all-borders-including-up-gate-for-the-third-day-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25276-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूपी गेट समेत सभी बॉर्डर पर तीसरे दिन भी पुलिस की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूपी गेट समेत सभी बॉर्डर पर तीसरे दिन भी पुलिस की निगरानी
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सीजेपी के प्रदर्शन के आह्वान के चलते गाजियाबाद पुलिस लगातार तीसरे दिन भी अलर्ट मोड पर रही। रविवार को भी दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की टीमें तैनात रहीं। पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों और राहगीरों की जांच की। इस दौरान दिल्ली जाने वाले लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गई कि वे कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं। वहीं, संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से अलग से बातचीत कर उनके आने-जाने की वजह जानने का प्रयास किया गया।
दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर निगरानी रखी। रविवार को भी पुलिस की टीमें बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करती रहीं। पुलिस का ध्यान खासतौर पर दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर रहा। इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई। बॉर्डर पर पुलिस की सक्रियता के चलते लोगों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
वहीं, अप्सरा बॉर्डर पर साहिबाबाद पुलिस ने बैरिकेडिंग हटा दी है। वहां पर रविवार को कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखा। हालांकि थोड़ी आगे की ओर फ्लाईओवर से पहले अब इस स्थान पर दिल्ली पुलिस ही लोगों को रोककर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी निगरानी
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस केवल बॉर्डर पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन से संबंधित गतिविधियों और संभावित सूचनाओं पर निगरानी रखने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। पुलिसकर्मी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति को देखते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती।
पुलिस को चकमा देकर दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए लोग
तमाम रोक और चेकिंग के बावजूद कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हो गए। यूपी बॉर्डर पर पुलिस से नोकझोंक के बाद हिंदू रक्षा दल के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में वापस भेज दिया गया। उन्होंने जाते हुए कहा था कि वह किसी ओर रास्ते से जाएंगे, लेकिन जाएंगे जरूर। ऐसे में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और युवकों को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, शालीमार गार्डन में नीशू आजाद को भी पुलिस ने घर में ही डिटेन किया था, पुलिसकर्मी घर के नीचे केवल पहरा देते रहे गए, नीशू मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक पर सवार होकर आसानी से दिल्ली के लिए निकल गईं। नीशू ने इसकी पुष्टि की।