फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police encounter; shot in the leg

Ghaziabad News: 25 हजार का इनामी पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
police encounter; shot in the leg
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में पुलिस की बुधवार देर रात एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान चेन स्नेचर दिल्ली के नांगलोई निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि देर रात पुलिस टीम हिंडन बैराज के पास बड़े पुल और छोटे पुल के बीच बड़ी नहर वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। उस समय बाइक पर सवार एक युवक को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। इससे एक पुलिसकर्मी बाल बाल बचा और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि दिल्ली नांगलोई निवासी संजय शर्मा (36) पुत्र राजबीर पर 25 हजार रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस व पीली धातु का एक टुकड़ा और बाइक बरामद की है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि मंगलवार रात तिकोना पार्क के पास मुठभेड़ में दिल्ली के नांगलोई निवासी मनोज उर्फ असलम उर्फ आडे भी गिरफ्तार किया गया था। उसने भी पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी और वह भी पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। यह दोनों आरोपी एक साथ स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

आरोपी मनोज पर दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed