फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police detained the delegation even before they could meet the CM

Ghaziabad News: सीएम से मिलने जाने से पहले ही पुलिस ने प्रतिनिधि मंडल को किया नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Police detained the delegation even before they could meet the CM
मुरादनगर। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से शहर का कूड़ा मुरादनगर पाइप लाइन मार्ग स्थित भिक्कनपुर गांव के पास डाला जा रहा है, इससे कूड़े का पहाड़ बन चुका है। कूड़े के पहाड़ को हटवाने की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने वाले समिति के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने मंगलवार रात ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भइया ने बताया कि मंगलवार शाम जनजागरण पदयात्रा समाप्त हो गई थी। बुधवार को गाजियाबाद आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मिलने का समय मांगा था। लेकिन पुलिस ने प्रतिनिधि मंडल को जाने से पहले ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सलेक भइया ने बताया कि 31 मार्च को पाइप लाइन मार्ग पर भिक्कनपुर गांव के पास महापंचायत बुलाई गई है, इसमें आगे की रणनीति का फैसला लिया जायेगा। समिति अध्यक्ष चौधरी आजाद प्रमुख, सहसचिव शिवराज सिंह त्यागी, कृष्णदेव आर्य आदि को पुलिस ने नजरबंद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed