फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police chowki

हिंडन एयरपोर्ट के पास बनाई गई सिकंदरपुर पुलिस चौकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
police chowki
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल के पास बनने वाली पुलिस चौकी का इंतजार खत्म हो गया। सिकंदरपुर गांव कट के पास सिकंदरपुर पुलिस चौकी बनाई गई है। यहां पर पुलिस की ओर से चौकी पर बोर्ड भी लगा दिया गया है। एयरपोर्ट बनने के एक वर्ष बाद स्थान मिलने के बाद चौकी बनाई गई है। चौकी बनने से अपराध पर नियंत्रण लगेगा।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल का 8 मार्च 2019 को पीएम ने शुभारंभ किया था। इसके बाद से यहां पर पुलिस चौकी बनने पर चर्चा चल रही थी। स्थान निर्धारित नहीं होने के कारण क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को बैठने में दिक्कत हो रही थी। एक दरोगा और चार सिपाही पूर्व में ही तैनात कर दिए गए थे, लेकिन चौकी नहीं बनी थी। सिकंदरपुर कट के पास पुलिस चौकी बनाई गई है। पुलिस चौकी का नाम सिकंदरपुर पुलिस चौकी रखा गया है। पुलिसकर्मियों की ओर से चौकी पर बोर्ड तक लग गया है। सिकंदरपुर गांव में चौकी बनन से एयरपोर्ट और आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा और अपराध पर भी लगाम लगेगी। टीलामोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत यह चौकी आएगी। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही चौकी का शुभारंभ किया जा सकता है। सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र का कहना है कि पुलिसकर्मी पहले से ही तैनात थे। बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण एक कमरे का निर्माण कराकर चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed