गाजियाबाद: 25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, कैब में बिठाकर सवारियों से करता था लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में एक 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के कारण घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध असलाह व 01 स्विफ्ट डिजायर कार व नगदी बरामद हुई है।
#Ghaziabad : थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का ईनामी/ वांछित बदमाश (घायल) गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह व 01 स्विफ्ट डिजायर गाड़ी व नगदी बरामद @Uppolice @igrangemeerut @ghaziabadpolice pic.twitter.com/Jv6t1t9ZZt
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) July 16, 2019विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बदमाश पर आरोप है कि वह मोहननगर से सवारियों को गाड़ी में बिठाकर लूटपाट करता था। वहीं आरोपी के दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कॉम्बिंग शुरू कर दी है।