फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Please register by September 30 apartment

अब 30 सितंबर तक कराइए फ्लैट की रजिस्ट्री

Wed, 20 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Please register by September 30 apartment
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
आवास विकास परिषद की मंडोला स्थित आसरा-सपना योजना के आवंटियों के लिए अच्छी खबर है। परिषद ने आवंटियों की सुविधा के लिए फ्लैटों की रजिस्ट्री का वक्त तीन माह के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


अब आवंटी 30 सितंबर तक रजिस्ट्री करा सकते हैं। इतना ही नहीं आवंटियों से रजिस्ट्री में देरी का जुर्माना भी नहीं वसूला जाएगा। अभी तक अंतिम तिथि 31 जुलाई थी।
विज्ञापन

परिषद ने 2011 में आसरा-सपना योजना लांच की थी।

इसके करीब 35 सौ आवंटियों के लिए जून में रजिस्ट्री शुरू की गई थी। रजिस्ट्री की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी, लेकिन बड़ी संख्या में आवंटी पहुंच नहीं पाए। देरी होने की वजह से आवंटियों को 10-15 हजार तक का जुर्माना भी भरना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आवंटियों की सुविधा के लिए परिषद ने रजिस्ट्री की तिथि को तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि आवंटियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी आवंटी आसानी से तीन माह में रजिस्ट्री कराकर फ्लैट का पजेशन ले सकेंगे।

 फ्लैटों की फाइनल कास्टिंग में बढ़ी कीमत भी किस्तों में कर सकेंगे जमा
फ्लैटों की फाइनल कास्टिंग के बाद बढ़ी रकम भी आवंटी दो साल की मासिक किश्तों में चुका सकेंगे। आवंटियों को सिर्फ 30 फीसदी राशि जमा करानी होगी। बची राशि 12 माह की किश्तों में चुकानी होगी। इसके लिए परिषद की ओर से घोषित दर से ब्याज लिया जाएगा।


 किश्तों में हुई देरी, लेकिन नहीं भरना होगा जुर्माना
जिन लोगों ने फ्लैट की तिमाही किश्तों को चुकाने में देरी की है, उन्हें जुर्माना नहीं चुकाना होगा। दरअसल में, किश्तों केे भरने में देरी करने पर रजिस्ट्री की राशि का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता था। परिषद ने इसे भी माफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed