{"_id":"6a90029d66b2fa253d096001","slug":"three-people-including-two-minors-detained-in-connection-with-gang-misdeed-of-a-13-year-old-girl-in-ghaziabad-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 13 साल की बच्ची से दरिंदगी, मां को पीड़िता ने बताई आपबीती, पड़ोसी ही निकले आरोपी; दो नाबालिग भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 13 साल की बच्ची से दरिंदगी, मां को पीड़िता ने बताई आपबीती, पड़ोसी ही निकले आरोपी; दो नाबालिग भी शामिल
Thu, 27 Aug 2026 02:57 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:57 PM IST
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद जिले के वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तकरीबन 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। तीनों आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं, पीड़िता की मां काम करने घर से बाहर गई हुई थी तभी मौका पाकर आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर क्षेत्र के एक बंद पड़े घेर में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बेसुध किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। किशोरी की मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पीड़ित किशोरी को पुलिस ने मेडिकल परिक्षण को भेजा है।