फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Players showed their strength in GN Khaitan inter-school football tournament

Ghaziabad News: जीएन खेतान अंतरविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in GN Khaitan inter-school football tournament
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित खेतान पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय जीएन खेतान अंतरविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में दिल्ली एनसीआर और गाजियाबाद से 26 स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद कुमार एवं निदेशक एचआर चारु सकुजा ने किया। खेल प्रमुख संतोष उदेनिया ने सभी टीमों का औपचारिक परिचय कराया।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के 26 प्रमुख स्कूल इस टूर्नामेंट में दो श्रेणियों में प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन पर मैदान एक में अंडर-14 के मुकाबले खेले गए, जहां वनस्थली स्कूल ने प्रेसिडियम स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से हराया। एलन हाउस पब्लिक स्कूल ने फादर एग्नेल स्कूल को 4-3 से, और एमिटी स्कूल वसुंधरा ने परिवर्तन स्कूल को 4-2 से हराया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-18 के मैच मैदान संख्या-2 पर हुए। सेंट थॉमस स्कूल ने सलवान स्कूल को 3-0 से हराया, और एमिटी इंटरनेशनल नोएडा ने रेयान इंटरनेशनल को 2-1 से मात दी। लोटस वैली और डीपीएस नोएडा के बीच मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से लोट्स वैली के पक्ष में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed