{"_id":"66df7b714dc33beb3f02a184","slug":"physiotherapist-arrested-for-molesting-female-doctor-and-cheating-rs-20-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-461870-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला चिकित्सक से छेड़खानी व 20 लाख ठगने वाला फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला चिकित्सक से छेड़खानी व 20 लाख ठगने वाला फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में महिला चिकित्सक से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने और उनसे छेड़खानी करने व उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट हसीन निवासी ब्रेव हाॅर्ट सोसायटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट हसीन के खिलाफ महिला चिकित्सक ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब दो साल से फिजियोथेरेपिस्ट उनके संपर्क में था। उसने कहा कि वह अल्ट्रासाउंड मशीन लगाना चाहता है, उससे अच्छी आमदनी शुरू हो जाएगी। कमाई में आधा आधा हिस्सा बांटने की बात तय हो गई। उसकी बातों में आकर फिजियोथेरेपिस्ट को उन्होंने 20 लाख रुपये दे दिए। लेकिन वह अल्ट्रासाउंड की मशीन लेकर नहीं आया। एक दिन आरोपी उनके पास काम होने की बात कहकर आया और उसने उनको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। आरोप है कि आरोपी ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने उनसे अश्लील हरकत भी कीं। जब उनको होश आया तो उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट से बात करनी चाही। लेकिन उसकी बातचीत का तरीका पूरी तरह बदल चुका था। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। रुपये मिलने की उम्मीद खत्म होने और आरोपी के लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया।