फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Photo went viral on Instagram and said, 50 thousand rupees reward for the person who kills the girl

Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर बोला, युवती की जान लेने वाले को 50 हजार रुपये इनाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Photo went viral on Instagram and said, 50 thousand rupees reward for the person who kills the girl
खोड़ा। थाना क्षेत्र में एक कंपनी मालिक ने अपनी सहकर्मी का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर उनकी जान लेने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की बात कही है। युवती ने मारपीट, गाली-गलौज, छेड़छाड़ और अन्य धारा में मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

युवती ने शिकायत दी कि वह नौकरी के लिए मंजीत नाम के युवक से मिली थीं। उसने आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर फर्जीवाड़ा कर दिया। उनका आरोप है कि उनके कागजात से कई लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दी। उन्हें जब मालिक की गलत हरकत का पता चल गया तो विरोध किया। इससे वह भड़क गया और रास्ते में आते-जाते उनका पीछा कर परेशान करने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनसे सरेआम मारपीट की। चार अक्तूबर को उनके घर में घुसकर हमला किया।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो को अश्लील बनाकर उनके रिश्तेदार और परिवारजनों को वायरल कर दिया। वायरल फोटो पर लिखा कि इस युवती को जान से मारने वाले को 50 हजार रुपये इनाम दूंगा। पुलिस को युवती ने यह भी बताया कि आरोपी मालिक पूर्व में कई बार उन्हें रास्ते से उठवाने की धमकी दे चुका है। ऐसे में अब उन्हें खुद और परिवार की जान को खतरा लग रहा है। खोड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज की आरोपी मालिक की लोकेशन ट्रेस की तो वह बिहार की तरफ मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरपुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि नामजद आरोपी की तलाश में टीम लगातार लोकेशन को ट्रेस कर रही है। उसे जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed