फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Petrol pump supervisor had committed theft with his partner, arrested

Ghaziabad News: पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर ने की थी साथी के साथ चोरी, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump supervisor had committed theft with his partner, arrested
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित प्रतीक फ्यूल पंप के कार्यालय में तिजोरी से 2.33 लाख रुपये चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेट्रोल पंप के ही सुपरवाइजर विशाल शर्मा ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके पास से दो लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। एसीपी वेवसिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी विशाल शर्मा और गढ़मुक्तेश्वर के सेगावाला सुभाष गेट निवासी जैद हैं। विशाल प्रतीक फ्यूल पंप पर पिछले दो महीने से सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यहां 12 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर नौकरी कर रहा था। उसे रुपये की जरूरत थी। आर्थिक तंगी के कारण वह परेशान था। इसके लिए उसने अपने साथी जैद के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed