{"_id":"58bc54ba4f1c1b9069e7e988","slug":"permanent-recovery-amount-in-the-name-of-sanitation-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों को स्थायी कराने के नाम पर वसूली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों को स्थायी कराने के नाम पर वसूली रकम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers
- फोटो : amarujala
नगर निगम में सफाई कर्मचारी यूनियन का एक पदाधिकारी ठेका कर्मचारियों को स्थायी कराने के नाम पर वसूली कर रहा है। यूनियन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उसके विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने नगरायुक्त से वसूली करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है। नगरायुक्त ने मामले में जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक संजीव पार्चा, अध्यक्ष सोनू सूद का आरोप है कि एक कर्मचारी नेता सफाई कर्मचारियों को स्थायी कराने और पीएफ का पैसा निकलवाने के नाम पर 1500 से 2000 रुपए की वसूली कर रहा है। कई कर्मचारियों से वह वसूली कर चुका है।
विज्ञापन
उन्हें शिकायत मिली तो अपने स्तर पर पुष्टि करने के बाद उन्होंने नगरायुक्त से शिकायत की है। नगरायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। जीएम जलकल को जांच अधिकारी बनाया गया है। संजीव पार्चा का कहना है कि अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी का स्थानांतरण कराए जाने की मांग की है, ताकि जांच प्रभावित न हो।
विज्ञापन