फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Peripheral have not met the demand of close to 28 work

मांग पूरी न हुई तो 28 को बंद कराएंगे पेरिफेरल का काम

Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Peripheral have not met the demand of close to 28 work
अन्य - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित की गई भूमि के एक समान मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई तक मांग पूरी न हुई तो किसान 28 जुलाई को एक्सप्रेस वे की सभी साइडों का काम बंद करा देंगे।
विज्ञापन


पंचायत में बागपत, मेरठ, गौतमबुद्धनगर के किसानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विकास संघर्ष समिति के तत्वाधान में मंगलवार को पाइप लाइन मार्ग स्थित भीकनपुर गांव चौराहे पर किसानों की विशाल पंचायत हुई।
विज्ञापन


इसमें किसान नेता सतपाल चौधरी ने कहा कि किसान जब तक एकजुट होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का काम नहीं रोकेंगे तब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी। मुरादनगर के किसानों ने पहले भी लंबे आंदोलन लड़कर अपने हक की लड़ाई जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों के सब्र की परीक्षा न ले। पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों को अपने हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए भले ही क्यों न उन्हें दिल्ली कूच करना पड़े।

रालोद नेता अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि प्रभावित किसानों को एक समान मुआवजा मिलना चाहिए। बागपत के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने कहा कि वे एक समान मुआवजा लेकर ही रहेंगे।

विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक ने बताया कि पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 27 जुलाई तक किसानों की एक समान मुआवजे की मांग पूरी नहीं हुई तो 28 जुलाई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की सभी साइडों का काम रोक दिया जाएगा।


पंचायत की अध्यक्षता आजाद प्रमुख और संचालन दिनेश त्यागी ने किया। पंचायत में वंदना चौधरी, अजय प्रमुख, अमित त्यागी सरना, सुधीर त्यागी, संजीव त्यागी, बोबी त्यागी, संजीव चौधरी, ढिंडार, रमेशचंद त्यागी, राजबीर त्यागी, केडी त्यागी, दिनेश चौधरी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed