फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People distressed by dilapidated roads; appeal to CM for help

Ghaziabad News: बदहाल सड़कों से लोग परेशान, सीएम से मदद की लगाई गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
People distressed by dilapidated roads; appeal to CM for help
साहिबाबाद। इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, बृज विहार और आसपास के क्षेत्रों में बदहाल सड़कों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद चौधरी चिंटू ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की सड़कों की स्थिति का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री एक बार सीआईएसएफ पर अपना हेलीकॉप्टर उतार दें, शायद इससे आसपास की सड़कें भी बन जाएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न इलाकों में जगह-जगह गड्ढे होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। गड्ढों पर किए जाने वाले पैचवर्क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर पैचवर्क दो से तीन दिनों में ही टूट जाता है। उन्होंने बरसाती नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग करते हुए कहा कि बारिश के दौरान इसका खामियाजा लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ता है। वहीं, निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि टूटी सड़कों काे चिन्हित किया जा चुका है और मानसून के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed