फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People are facing inconvenience due to frequent power cuts.

Ghaziabad News: लगातार बिजली कटौती से लोग हो रहे परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
People are facing inconvenience due to frequent power cuts.
फॉल्ट ठीक करता ऊर्जा निगम कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
गाजियाबाद। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाला ऊर्जा निगम इस समय अपने ही दावों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। शहर के कई इलाकों में लगातार ट्रिपिंग ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। हर घंटे पांच से सात मिनट के लिए बिजली गुल होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति जोन दो और तीन में है।
विज्ञापन


शहर के पटेल नगर, कैला भट्ठा, नेहरूनगर, अशोक नगर, घंटाघट, विजयनगर, लाल कुआं, सुदामापुरी, नंदग्राम, साहिबाबाद, मोहननगर, इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में फॉल्ट के नाम पर कई-कई घंटे बिजली गुल हो जा रही है। लोगों का आरोप है कि इसको लेकर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन मिलाने पर वह फोन भी नहीं उठा रहे हैं। कैला भट्ठा निवासी राकेश कुमार का कहना है कि बिजली तो आ रही है, लेकिन वोल्टेज इतना कम है कि पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली की समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस संदर्भ में जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि उपकरणों में खराबी आने पर ही शटडाउन लिया जाता है। इसके अलावा किसी प्रकार की कोई बिजली कटौती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed