फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People are craving for water during festivals, supply is low in many areas

Ghaziabad News: त्योहारों पर पानी के लिए तरस रहे लोग, कई इलाकों में कम दबाव से आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
People are craving for water during festivals, supply is low in many areas

विज्ञापन

साहिबाबाद। त्योहारों के बीच टीएचए के कई इलाकों में पानी की किल्लत ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम और मोहन नगर समेत कई क्षेत्रों में कम दबाव से पानी आने और गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे लोगों को घरेलू जरूरतें पूरी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान साफ-सफाई और अन्य कामों के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।


वसुंधरा सेक्टर चार के निवासी अजय पाल ने बताया कि कई बार नलों में पानी का दबाव इतना कम रहता है कि ऊपरी मंजिलों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। वहीं, कुछ जगहों पर गंदा पानी आने की शिकायत है। ऐसे में लोग पानी का इस्तेमाल करने से भी हिचक रहे हैं। पीने के लिए सुरक्षित पानी की जरूरत पूरी करने के लिए कई परिवारों को बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इंदिरापुरम निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि जलकल विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। पानी की कमी के कारण खाना बनाने, सफाई करने और अन्य जरूरी कामों में भी परेशानी हो रही है। त्योहारों के दौरान उन्हें पर्याप्त और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अतिरिक्त खर्च और परेशानी से बचा जा सके। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते पानी कम दबाव से आया पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed