फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Peace and simplicity the mother Lakshmi Puja

शांति और सादगी से करें मां लक्ष्मी की पूजा

Sat, 29 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Peace and simplicity the mother Lakshmi Puja
लक्ष्मी-गणेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सुख और समृद्धि के लिए दीपावली के दिन कमल पर विराजमान माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि किसी तरह का शोर न हो। बेहद सादगी और शांत माहौल में पूजा करें। पंडित विष्णु दत्त बताते हैं कि लोगों में भ्रांति है कि उल्लू पर विराजमान मां लक्ष्मी की पूजा से विशेष समृद्धि आती है। यह महज एक भ्रांति है।

विज्ञापन


उल्लू पर विराजमान मां लक्ष्मी की पूजा से अर्जित आय व्यसनों पर खर्च होती है। शिवशंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के संचालक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को शंख और घंटी की आवाज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। सादगी और पूरी शांति से माता की पूजा से लाभ मिलता है।
विज्ञापन


लक्ष्मी पूजन का पूरा विधान और मंत्र ऋगवेद में वर्णित है। ऋगवेद के मुताबिक विशेष कृपा पाने के लिए कमल पुष्प पर विराजमान मां लक्ष्मी की पूजा सिरस के पत्ते से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शुभ मुहूर्त
- सुबह 5:34 से 7: 54 बजे तक तुला लग्न है। इस समय में लक्ष्मी पूजन से शुभ योग मिलेगा।
- सुबह 9:18 से दोपहर 12:05 बजे तक अमृत की चौघड़िया लाभ का मुहूर्त है। व्यापारी लोग इस मुहूर्त में दुकानों की पूजा कर सकते हैं।

- सुबह 10:12 से 12:15 बजे तक  धनु लग्न रहेगा, जिसके गुरु बृहस्पति हैं। धन-धान्य और संपन्नता के लिए इस मुहूर्त में भी पूजा करना शुभ रहेगा।
- दोपहर 1:28 से 2:52 बजे तक शुभ का चौघड़िया है, जो लोग सुबह के मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाएंगे, उनके लिए यह मुहूर्त भी विशेष है।

- दोपहर 3:26 से शाम 4:30 बजे तक मीन लग्न है। इसके भी स्वामी बृहस्पति हैं। यह मुहूर्त भी पूजा के लिए उत्तम है।

- शाम 6:27 से रात 8:23 तक वृष लग्न है, जिसमें लक्ष्मी पूजन घर और दुकानों में किया जाएगा। इसी दौरान शाम 7:02 से अमृत की चौघड़िया भी लग जाएगी जो 8:50 तक रहेगी, इस समय तक लक्ष्मी पूजन किया जाना उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed