फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pay house tax on weakend

अवकाश में भी खुलेंगे नगर निगम के कार्यालय, टैक्स होगा जमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
pay house tax on weakend
अवकाश पर भी निगम कार्यालय में जमा करें हाउस टैक्स
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाउस टैक्स जमा कराने वालों को 10 फीसदी की छूट का फायदा अब सिर्फ दो दिन और मिलेगा। इसे लेकर नगर निगम रविवार और सोमवार (कार्तिक पूर्णिमा) को अवकाश के दिनों में भी जोनल कार्यालय खोलेगा। लोग ऑनलाइन के अलावा जोनल कार्यालयों में पहुंचकर कैश काउंटर पर भी टैक्स जमा करा सकेंगे। नगर निगम टैक्स स्लैब के मुताबिक, एक अप्रैल से 30 अगस्त तक 20 फीसदी, सितंबर में 15 फीसदी, अक्तूबर से नवंबर तक 10 फीसदी और इसके बाद 31 जनवरी तक हाउस टैक्स जमा कराने वालों को महज पांच फीसदी छूट दी जाएगी। 30 नवंबर के बाद 10 फीसदी छूट मिलना बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया है, उन्हें नगर निगम रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में भी टैक्स जमा कराने का मौका देगा। लोग इन दो दिनों में जोनल कार्यालयों में भी टैक्स जमा करा सकेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना है कि निगम के टैक्स विभाग का स्टाफ रविवार और सोमवार को भी कार्यालयों में टैक्स जमा करने के लिए मौजूद रहेगा। ऐसे में नौकरी पेशा लोग छुट्टी के दिन भी टैक्स जमा करा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed