फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patanjali oil samples sent to investigate

पतंजलि घी के सैंपल जांच को भेजे

Sat, 01 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Patanjali oil samples sent to investigate
पतंजलि घी - फोटो : demo pics

पतंजलि ब्रांड का गाय का देसी घी संदेह के घेरे में आ गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साहिबाबाद स्थित पार सन्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का निरीक्षण कर वहां से देसी घी के सैंपल लिए। सैंपल को जांचने के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बता दें कि त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की क्वालिटी जांचने के लिए विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जायसवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने पार सन्स कंपनी के यहां पर छापा मारा। फैक्ट्री में कई खाद्य पदार्थों को चेक किया गया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पतंजलि कंपनी के लिए बनाया जा रहा गाय के देसी घी का भी सैंपल लिया गया। विभाग घी की चिकनाई के साथ उसके पीलेपन को जांचेगा। फिलहाल सैंपल ले लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। उन्हाेंने बताया कि बड़े-बड़े ब्रांड भी खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते इसलिए जब इनके सैंपल की रिपोर्ट आती है तब कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed