फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vaishno Devi darshan roadways will NavratriVaishno Devi darshan roadways will Navratri

नवरात्र में रोडवेज कराएगा वैष्णो देवी के दर्शन

Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi darshan roadways will NavratriVaishno Devi darshan roadways will Navratri
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नवरात्र में रोडवेज वैष्णो देवी के दर्शन कराएगा। रोडवेज अधिकारियों ने जम्मू-कटरा रूट पर बस चलाने के लिए परमिट की मांग की है। परमिट मिलते ही इस रूट पर एसी, जनरथ और वोल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है।  

विज्ञापन



दिल्ली से काफी संख्या में लोग वैष्णो देवी यात्रा पर जाते हैं। वे ट्रेनों में टिकट की मारामारी के चलते बसों के जरिए कटरा पहुंचते हैं। इस रूट पर काफी संख्या में निजी ट्रैवल कंपनी अपनी बसों का संचालन कर रही हैं। इसको देखते हुए इस रूट पर बसों का संचालन शुरू करने की योजना बनाई गई है। प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि करीब एक से डेढ़ महीने में परमिट मिल जाएगा। इसके बाद नवरात्रों में बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आनंद विहार और कश्मीरी गेट से बस सेवा शुरू करने की योजना है। इस रूट पर वोल्वो, जनरथ और एसी बसों का संचालन किया जाएगा। साहिबाबाद डिपो के एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि कटरा तक बस चलाने की योजना बनाई है। यात्री आनंद विहार और कश्मीरी गेट से बस पकड़कर कटरा पहुंच सकें। प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। परमिट मिलते ही बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



धर्मशाला, चंडीगढ़, शिमला और हरियाणा के लिए भी मांगा परमिट
एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों के साथ ही पयर्टन स्थलों के लिए भी बसों का संचालन शुरू करने की योजना है। दिल्ली से धर्मशाला, चंडीगढ़ और शिमला घूमने काफी संख्या में लोग जाते हैं। इसको देखते हुए इन रूटों पर भी बस चलाने की योजना बनाई जा रही है। इन रूटों पर बस चलाने के लिए भी परमिट मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed