फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pakistani Sardar was eager for Bhuj video

Ghaziabad News: भुज के वीडियो के लिए लालायित रहता था पाकिस्तानी सरदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Sardar was eager for Bhuj video
गाजियाबाद। पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटर(पीआईओ) के रूप में काम करने वाला सरफराज ढोगर उर्फ सरदार उर्फ जोरा सिंह पकड़े गए नाबालिगों से सीधे संपर्क में था। मैसेंजर और बोटिम एप से उनसे गुजरात के भुज का वीडियो और फोटो भेजने पर अधिक पैसा मिलने का झांसा देता था।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले दो नाबालिग भुज में 14 दिनों तक रहे। जहां उन्होंने रुद्र माता एयरफोर्स बेस, भुजियो हिल, आयना महल और प्राग महल के वीडियो और फोटो भेजे हैं। उनके मोबाइल फोन में कुछ अन्य सार्वजनिक स्थानों का भी वीडियो बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में गजरौला और भोवापुर के रहने वाले दो नाबालिग जासूसों ने कुबूल किया है कि उन्होंने राजस्थान के जोधपुर एयरबेस, बीकानेर, जैसलमेर, सूरतगढ़, फलौदी, बाड़मेर आदि का वीडियो और फोटो भी पाकिस्तान के गैंगस्टर सरफराज को बोटिम एप के माध्यम से भेजे हैं। ये दोनों नाबालिग एयरबेस के नजदीक पहुंच जाते थे और रील बनाने के बहाने वीडियो मोबाइल फोन में स्टोर कर लेते थे। उक्त एयरबेस से मिग-21, सुखोई-30 एमकेआई और अन्य लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं और पाकिस्तान की सीमा से सटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए एयरबेस पर जाने को कहा : राजस्थान में नए फॉरवर्ड कंपोजिट एयरबेस का निर्माण जारी है। पकड़े गए बिहार के विवेक और मेरठ के गगन कुमार ने बताया कि उन्हें मैसेंजर के जरिए संदेश दिया गया कि वह राजस्थान के नए एयरबेस की फोटो और वीडियो भेजें। हालांकि वह निर्माणाधीन एयरबेस तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed