फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pakistan Zindabad slogans betray ear ...

कान पकड़वाए...पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगवाए

Tue, 12 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Zindabad slogans betray ear ...
धा‌र्मिक - फोटो : अमर उजाला
बाबा बर्फानी के दर्शन करने की चाह रखने वाले यात्रियों को कट्टरपंथियों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों से जमकर बदसलूकी की जा रही है। सोमवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन करके लौटकर आने के बाद संयुक्त व्यापार मंडल में मेरठ मंडल युवा के अध्यक्ष अरविंद तेवतिया और उनके साथियों ने अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन

अरविंद तेवतिया ने बताया कि वह विगत सात वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा करते चले आ रहे हैं।

इस बार वह अपने सात अन्य साथियों राजेंद्र सिंह, कालूराम, अभिषेक गोयल, संदीप, अंकुर चौधरी, गुलबीर और एक अन्य के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने गए थे। उनका कहना था कि आतंकी के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना से पहले से ही अमरनाथ यात्रियों के साथ जमकर बदसलूकी की जा रही थी। 5 जुलाई को जब वह दर्शन करके लौट रहे थे, तभी अनंतनाग से पहले ही उनकी गाड़ी को रुकवा लिया गया। कुछ कट्टरपंथी सड़क पर बैरियर लगाए हुए थे।
विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि हरे रंग के झंडे लिए हुए कट्टरपंथियों ने उनसे न केवल कान पकड़वाए बल्कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बहुत ही ज्यादा कट्टर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि दोबारा कश्मीर में मत आना, यह भारत नहीं पाकिस्तान का हिस्सा है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी थे, जोकि उनकी जेबों से जबरन पैसे निकाल रहे थे। किसी प्रकार मिन्नत करके वह वहां से निकले।


दहशत इस कदर हो गई थी कि वहां से सीधे वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचे और फिर मानसिक रूप से सामान्य होने के बाद वह सोमवार को वापस गाजियाबाद लौटकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed