फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Painter dies after being hit by high tension line

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Painter dies after being hit by high tension line
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी के सारा रोड स्थित मकान में शुक्रवार सुबह पुताई करते समय पेंटर मोनू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर हालत के चलते मोनू को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कादराबाद निवासी सतपाल का 23 वर्षीय पुत्र मोनू पेंटर था। बड़े भाई अमित ने बताया कि मोनू गोविंदपुरी के सारा रोड स्थित सुरेंद्र चक्की वाले के यहां पुताई कर रहा था। शुक्रवार सुबह मोनू अपने चचेरे भाई रवि और एक अन्य साथी के साथ काम पर गया था। बताया कि मोनू मकान के फ्रंट पर पुताई कर रहा था। मकान के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताया कि मोनू जैसे ही किसी पुताई करते समय खड़ा हुआ तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के कारण मोनू झटके से नीचे गिरा। रवि और अन्य लोग घायल मोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

मोनू की मेरठ ले जाते समय मौत हो गई। मोनू की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने भवन स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मोनू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। लगभग दो वर्ष पूर्व मोनू की शादी हुई थी। मोनू के एक पुत्र है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed