फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Out of 110 disabled people who came to the board, certificates were made only for 55 of them.

Ghaziabad News: बोर्ड में आए 110 दिव्यांगों में से 55 का ही बना प्रमाण पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Out of 110 disabled people who came to the board, certificates were made only for 55 of them.
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के एनसीडी विंग में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए 55 दिव्यांगों को निराश होना पड़ा, क्योंकि उन लोगों को बिना प्रमाण पत्र बनवाए ही वापस जाना पड़ा। बोर्ड में मौजूद चिकित्सकों का कहना था कि सिर्फ उन्हीं दिव्यांगों को वापस किया गया है, जिनकी जांच कराने की जरूरत थी या दस्तावेज में कमी थी। उन्हें जांच और कागज की कमी पूरा कराने के बाद सोमवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 115 दिव्यांग पहुंचे थे। कई दिव्यांग ऐसे थे जो किराये के वाहनों में व्हील चेयर से आए थे। लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बनने से आवेदक मायूस होकर वापस लौट गए। बोर्ड स्थल के पास पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


नहीं बना प्रमाण पत्र 22 को बुलाया
नंदग्राम निवासी वंश त्यागी को उनके पड़ोसी किराए के वाहन और व्हील चेयर से लेकर आए थे। उनका बचपन में दिव्यांग प्रमाण पत्र बन गया था। 18 वर्ष की उम्र पूरा होने पर मानसिक जांच भी की जानी थी, लेकिन भीड़ अधिक होने से वापस भेज दिया गया। 22 फरवरी को जांच की तारीख मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय की नहीं है व्यवस्था
संजय नगर से आए धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिस इमारत में दिव्यांग बोर्ड की व्यवस्था की गई है, वहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इस कारण दिव्यांगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेयजल की भी नहीं होती व्यवस्था
सिहानी गांव से आए दिव्यांग विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जिस जगह पर बोर्ड लगा है। वहां पर 20 लीटर का एक बोतल पानी रखा था, 11 बजे पानी खत्म हो गया था। इसके बाद दिव्यांग बाहर से पानी खरीदकर ला रहे थे, एमएमजी अस्पताल परिसर से पानी बोतल में भरकर ला रहे थे।


पांच डॉक्टर हैं बोर्ड में शामिल
दिव्यांग बोर्ड में एमएमजी अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डॉ. शेखर यादव, फिजीशियन डॉ. आलोक रंजन, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र और मानसिक विशेषज्ञ डॉ. साकेत नाथ तिवारी बोर्ड में शामिल हैं। जबकि काउंसिलिंग क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. चंदा यादव करती हैं।

कराई जाएगी शौचालय की व्यवस्था
दिव्यांग बोर्ड के नोडल डॉ. चरन सिंह ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था की जाती है। शौचालय के लिए सीएमओ से वार्ता कर जल्द ही बनवाया जाएगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed