{"_id":"681baeec8e84460a900a3f96","slug":"operation-sindoor-police-alert-in-sensitive-areas-surveillance-strict-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-629144-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑपरेशन सिंदूरः संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट, निगरानी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑपरेशन सिंदूरः संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट, निगरानी सख्त
विज्ञापन
गाजियाबाद। पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई गोलाबारी के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिले के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने खुफिया तंत्र को मुस्तैद कर दिया है। छोटी-बड़ी घटना होने पर आलाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मी संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ पूछताछ भी करेंगे।
अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल एवं मुख्यालय आनंद कुमार ने बताया कि जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस भी तैनात की जाएगी। खुफिया तंत्र को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। छोटी-बड़ी घटनाओं को संबंधित अधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। आपरेशन सिंदूर के चलते सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर थाना पुलिस और साइबर टीमें निगरानी रखेंगी।
अफवाह और फेक सूचना पर व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध लोगों का सत्यापन कराया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर वायरल रील और भ्रामक वीडियो चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। रात में पुलिस लगातार गश्त करेगी और संवेदनशील क्षेत्रों में कैंप किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की भी तैनाती की जाएगी।