फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Open Merit evening classes today

सांध्य कक्षाओं की ओपन मेरिट आज

Mon, 03 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Open Merit evening classes today
Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU - फोटो : demo
 एमएमएच कालेज में एलएलबी की ओपन मेरिट में आवेदन से वंचित रह गए स्टूडेंट्स के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। भारतीय क्रांतिकारी समिति द्वारा विवि रजिस्ट्रार और प्रवेश समिति अध्यक्ष से लगाई गई गुहार के बाद विवि ने एलएलबी में ओपन मेरिट में आवेदन की तारीख सोमवार तक बढ़ा दी। इसके चलते सोमवार को 143 स्टूडेंट्स आवेदन कर सके। मंगलवार को सांध्य कक्षाओं समेत एलएलबी की ओपन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


एलएलबी की ओपन मेरिट लिस्ट से स्टूडेंट्स चार और पांच अक्तूबर तक  एडमिशन ले सकेंगे। भारतीय क्रांतिकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गांधी ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन से संपर्क में रहने वाले स्टूडेंट्स ही 30 सितंबर को ओपन मेरिट के लिए आवेदन कर सके।
विज्ञापन


आवेदन से वंचित रहने वाले स्टूडेंट्स की शिकायत उन्होंने विवि रजिस्ट्रार और प्रवेश समिति अध्यक्ष डा. वाईएस विमला से की। इसके बाद ही विवि ने आवेदन की डेट बढ़ाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्राचार्य डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि विवि के आदेश पर एलएलबी की ओपन मेरिट के आवेदन सोमवार को भी लिए गए। 30 सितंबर को भी कालेज नोटिस बोर्ड पर एलएलबी ओपन मेरिट लिस्ट संबंधी आदेश चस्पा किए गए थे।


ऐसे में स्टूडेंट्स की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। एलएलबी की ओपन मेरिट से मंगलवार और बुधवार को प्रवेश होंगे। मौके पर समिति के सुनील कुमार, रोहित सिंह, राहुल यादव, शोएब खान, जितेंद्र यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed