फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Online application for affiliation in Aktu

एकेटीयू में संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन

Fri, 08 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Online application for affiliation in Aktu
aktu - फोटो : अमर उजाला

एकेटीयू ने नए सेशन में कॉलेजों की संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कॉलेज अपने स्तर से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर आवेदन और संबद्धता फीस जमा कराएंगे। कॉलेज 20 अप्रैल तक आवेदन करेंगे। इसके बाद कॉलेज 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रतिदिन 50 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई है।

विज्ञापन


टेक्निकल कॉलेजों को इस वर्ष भी संबद्धता का आवेदन करना है। कॉलेज के कुल सचिव केके चौधरी के मुताबिक कॉलेज ऑनलाइन आवेदन करते समय पूरा ब्योरा देंगे। जिसमें प्रवेश क्षमता, कुल एडमिशन, निदेशक व फैकल्टी मेंबर की योग्यता, कमरों और लैब की संख्या, डिपार्टमेंटल ऑफिस आदि की जानकारी वेबसाइट पर देंगे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी स्तर से इन डाटा की जांच की जाएगी। तभी संबद्धता मिलेगी। यदि किसी कॉलेज को डाटा भेजने में दिक्कत आती है तो वह यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई हेल्प डेस्क helpdesk.affiliation@aktu.ac.in  या 8004914138 पर अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed