फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Offer for liquor lovers in UPon purchase of one second one is being given free

Hapur: शराब शौकीनों के लिए बंपर ऑफर, एक पर एक फ्री बोतल... भीड़ को देखते हुए बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 25 Mar 2025 08:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़/पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़/पिलखुवा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Mar 2025 08:44 PM IST
सार

पिलखुवा और धौलाना में तो अफरा-तफरी के बीच पुलिस तक बुलानी पड़ी। रात दस बजे तक यही स्थिति रही। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि स्टॉक खत्म करने के लिए इस प्रकार की योजना हो सकती है।

विज्ञापन
Offer for liquor lovers in UPon purchase of one second one is being given free
ठेके पर लगी भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हापुड़ में मार्च के अंत तक शराब के ठेकों का स्टॉक खत्म करने के लिए शराब की दुकान संचालकों ने मंगलवार को ऐसा ऑफर निकाला कि दुकानों पर शौकीनों की भीड़ लग गई। पिलखुवा और धौलाना में तो भीड़ इतनी बढ़ी कि पुलिस को ठेकों पर तैनात करना पड़ा। देर रात तक ठेकों पर मारामारी की स्थिति रही।

विज्ञापन

31 मार्च को शराब की दुकानों का नए सिरे से नवीनीकरण हो जाएगा और नए लाइसेंस धारक दुकानों पर बिक्री करेंगे। ऐसे में दुकानों को 31 मार्च तक अपने स्टॉक को खत्म करना है। ऐसे में मंगलवार को हापुड़, पिलखुवा और धौलाना की कुछ संचालकों ने एक बोतल के साथ एक फ्री देने का आफर जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद दुकानों के बाहर खरीदारों की भीड़ लग गई। दुकानों पर शराब लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़ें। पिलखुवा और धौलाना में तो अफरा-तफरी के बीच पुलिस तक बुलानी पड़ी। रात दस बजे तक यही स्थिति रही। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि स्टॉक खत्म करने के लिए इस प्रकार की योजना हो सकती है। हालांकि दुकानों पर कितना स्टॉक बाकी रह गया है, इसकी जानकारी नहीं है।

पढ़ें- मेरठ के बाद औरैया की 'मुस्कान': शादी के 15वें ही दिन मरवा डाला पति... मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

विज्ञापन

बुलंदशहर के खुर्जा में शराब की बोतल में मिल रही 200 रुपये तक की छूट
वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्त होने से पहले शराब की दुकानों पर दुकानदारों ने सस्ते दाम पर शराब बेचना शुरू कर दिया है। इसमें बोतलों पर 200 रुपये तक छूट मिल रही है। ऐसे में शराब पीने वाले काफी खुश हैं और ठेकों पर भीड़ लग रही है। यहां बोतल पर 200 रुपये, हाफ पर 100 रुपये और क्वार्टर पर 50 रुपये छूट मिल रही है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि नई शराब नीति लागू होने के चलते दुकानदार अपना माल खत्म कर रहे हैं, जिसके चलते वह छूट दे रहे हैं।



पढ़ें- सहेली ने दरिंदे से करवाई दोस्ती: पहले इंस्टा पर बात...फिर मिलने के लिए बुलाया; दोस्त संग अगवाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed