फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenage girl kidnapped and misdeed by Instagram friend in Ghaziabad

सहेली ने दरिंदे से करवाई दोस्ती: पहले इंस्टा पर बात...फिर मिलने के लिए बुलाया; दोस्त संग अगवाकर किया दुष्कर्म

Tue, 25 Mar 2025 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Mar 2025 06:45 PM IST
सार

किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Teenage girl kidnapped and misdeed by Instagram friend in Ghaziabad
girl ad - फोटो : AI Generated

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से मिलने पहुंचे इंस्टाग्राम दोस्त ने साथी के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को अगवा कर कब्रिस्तान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री की सहेली ने करीब छह माह पूर्व जनपद बागपत के सिंघावली अहीर स्थित गांव बसौदा निवासी इस्राइल और अशरफ से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करा दी। दोस्ती के बाद दोनों युवक किशोरी से मोबाइल पर बातें करने लगे। बताया कि सोमवार दोपहर अशरफ और इस्राइल किशोरी से मिलने उसके गांव पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने किशोरी को मिलने के लिए गांव के बाहर बुला लिया। आरोप है कि किशोरी जैसे ही उनके पास पहुंची तो आरोपियों ने किशोरी का मुंह भींच कर उसे बाइक पर अगवा कर ले गए। आरोपी इस्राइल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अशरफ निगरानी करता रहा। इसी बीच शोर सुनकर ग्रामीण वहां पुहंचे तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें- मेरठ के बाद औरैया की 'मुस्कान': शादी के 15वें ही दिन मरवा डाला पति... मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

विज्ञापन

किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अशरफ व इस्राइल निवासी बागपत के खिलाफ पॉक्सो, अगवा करने और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed