अब नंदग्राम में जूस में थूक: दुकान में पेशाब से भरी बोतल मिलने का भी आरोप, दो लोग हिरासत में; टीम ने लिए सैंपल
-एक दिन पहले विजयनगर में जूस कॉर्नर पर गैर संप्रदाय के युवकों से हुआ था विवाद
- पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया, खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर के बाद रविवार को नंदग्राम में थूक मिलाकर जूस बेचने का विवाद उठा। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड स्थित एक जूस की दुकान पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने दुकान में पेशाब से भरी बोतल भी मिलने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
पुलिस के अनुसार, नंदग्राम के दो युवक सुबह जूस पीने दुकान पर गए थे। इसी दौरान दोनों ने दुकानदार पर जूस में थूक मिलाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष विशाल त्यागी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे धर्म के लोगों को निशाना बनाकर जूस विक्रेता ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थूक मिलाने पर जब आपत्ति की गई तो दुकानदार ने गलती नहीं मानी और अभद्रता की।
विशाल त्यागी ने मांग उठाई कि प्रत्येक दुकान पर दुकानदार का नाम स्पष्ट और पूरा लिखा होना चाहिए। मौके पर आकाश ठाकुर, हनी त्यागी, नितिन कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। हंगामे पर एसीपी पूनम मिश्रा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल जीशान व महताब नाम के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शनिवार को विधायक ने भी की थी कार्रवाई की मांग
एक दिन पहले शनिवार को विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में भारत जूस कॉर्नर पर इसी बात को लेकर हंगामा हुआ था। आरोप था कि जूस कॉर्नर का संचालक नाम बदलकर काम कर रहा था। मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।