{"_id":"6a9e2c1ba1eafca69e00b1e0","slug":"a-massive-fire-broke-out-at-a-sock-warehouse-in-ghaziabad-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जुराब के गोदाम में भीषण आग, तैयार माल जलकर राख; दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जुराब के गोदाम में भीषण आग, तैयार माल जलकर राख; दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
Mon, 07 Sep 2026 08:44 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:44 AM IST
सार
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सेक्टर डी-1 के प्लॉट नंबर जी-114 में करीब 450 वर्ग मीटर के भूखंड पर अस्थायी सीमेंटेड चादरों और टीन शेड से गोदाम संचालित था। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम का अस्थायी ढांचा टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
जुराब के गोदाम में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर डी-1 स्थित जुराब के गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। करीब चार किलोमीटर की दूरी तय कर दमकल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सेक्टर डी-1 के प्लॉट नंबर जी-114 में करीब 450 वर्ग मीटर के भूखंड पर अस्थायी सीमेंटेड चादरों और टीन शेड से गोदाम संचालित था। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम का अस्थायी ढांचा टूटकर नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबे तैयार जुराब के माल में आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने हौज पाइप की लाइन बिछाकर मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार शुरू की। नजदीकी फैक्टरियों में उपलब्ध जलस्रोतों से बार-बार पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार तड़के एक बजे आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। आग में गोदाम में रखा तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। हालांकि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अग्निशमन और बचाव कार्य के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन