फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Notbandi farmers, youth and workers wasted '

‘नोटबंदी ने किसान, युवा और मजदूरों को किया बर्बाद’

Tue, 07 Feb 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
"Notbandi farmers, youth and workers wasted '
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
 युवाओं को रोजगार देने और किसानों की खुशहाली का वादा कर केंद्र में आई भाजपा की सरकार ने नोटबंदी से सबकुछ बर्बाद कर दिया। हजारों युवा और मजदूर बेरोजगार हो गए, किसानों के पास बीज खरीदने तक के रुपये नहीं। कितने लोगों की जान चली गई। ऐसी झूठी भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए ही कांग्रेस ने सपा से गठबंधन किया है।
विज्ञापन


यह बातें सोमवार देर शाम को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने पसौंडा स्थित जनसभा में कहीं। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री व कांग्रेस नेत्री नगमा भी थीं।      
विज्ञापन


साहिबाबाद विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा के समर्थन में दोनों ने पसौंडा में लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की बात करने वाली भाजपा की नोटबंदी से सबसे बड़ा नुकसान हिंदुओं को ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को धर्म के बीच बांटने वाली भाजपा को रोकने के लिए ही सपा-कांग्रेस एक साथ आईं हैं। वहीं, नगमा ने कहा कि विकास के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। सभी को गठबंधन को वोट देकर जिताना है। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, हरेंद्र कसाना, राजदेवी चौधरी, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed