फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A C-17 Globemaster took off from Hindon Airbase to deliver relief supplies to Nepal.

Ghaziabad News: नेपाल को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हिंडन एयरबेस से C-17 ग्लोबमास्टर ने भरी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A C-17 Globemaster took off from Hindon Airbase to deliver relief supplies to Nepal.
साहिबाबाद। नेपाल में आई जल आपदा के बाद भारत ने सबसे पहले सहयोग का कदम बढ़ाते हुए बुधवार रात ही करीब 10 टन राहत सामग्री C-130J विमान के जरिये भेजी गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे C-17 ग्लोबमास्टर हिंडन एयरबेस से 37.5 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू के लिए उड़ान भरी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्टकर इसकी जानकारी सांझा करते हुए कहा कि भारत पहला पड़ोसी देश है जिसने सबसे पहले मदद के हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

विदेश मंत्री ने एक्स पर जारी पोस्ट में बताया कि बुधवार रात C-130J एयरक्राफ्ट 10 टन राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ, बृहस्पतिवार सुबह 37.5 टन राहत सामग्री भेजी गई। ऐसे में अब तक करीब 47.5 टन राहत सामग्री नेपाल को भेजी जा चुकी है, इनमें तंबू, फूड पैकेट और दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा कि भारत, नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। भारत राहत कार्यों में अपना पूरा सहयोग जारी रखेगा। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से मिली जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे के बाद दोपहर करीब दो बजे भी काठमांडू के लिए राहत सामग्री से भरा एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed