{"_id":"6b048f913948436e040031b5","slug":"no-relief-for-juvenile-in-pocso-case-bail-plea-rejected-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1028195-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पॉक्सो केस में किशोर को राहत नहीं, जमानत अपील खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पॉक्सो केस में किशोर को राहत नहीं, जमानत अपील खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी किशोर को अदालत से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश नीरज गौतम की अदालत ने सोमवार को किशोर की जमानत अपील खारिज कर दी। अदालत ने किशोर न्याय बोर्ड की ओर से 15 सितंबर को पारित आदेश को सही ठहराते हुए बरकरार रखा। आरोपी फिलहाल बाल सुधार गृह में निरुद्ध है।
मामले में किशोर के पिता ने किशोर न्याय बोर्ड के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी। अपील में दलील दी गई कि बोर्ड ने उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों का समुचित अवलोकन किए बिना जमानत याचिका खारिज कर दी। बचाव पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराने में देरी और पीड़िता के बयानों में विरोधाभास का भी हवाला दिया। अपील में यह भी कहा गया कि आरोपी को आठ जुलाई को किशोर घोषित किया गया था और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पिता का दावा था कि बेटा छुट्टियों में घर आया था और उसे झूठा फंसाया गया है। वहीं, विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी गंभीर प्रकृति के अपराध में शामिल है और किशोर न्याय बोर्ड का फैसला उचित है।
सामाजिक अन्वेषण रिपोर्ट में संगति को बताया दोषपूर्ण
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और उपलब्ध दस्तावेज का अवलोकन किया। किशोर न्याय बोर्ड ने जमानत खारिज करने के पीछे जिला प्रोबेशन अधिकारी की सामाजिक अन्वेषण रिपोर्ट को भी आधार बनाया था। रिपोर्ट में किशोर की संगति को दोषपूर्ण बताते हुए परिवार की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं किए जाने और गलत संगति का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन
घटना के समय उम्र 16 साल से अधिक
अदालत ने पाया कि घटना के समय आरोपी की उम्र 16 वर्ष तीन माह और 18 दिन थी। वह वयस्कता के करीब था। न्यायालय ने परिस्थितियों को देखते हुए माना कि किशोर को जमानत पर रिहा करने से न्याय का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और विवेचक ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद अदालत को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश में कोई कानूनी त्रुटि या अनियमितता नहीं मिली। इसी आधार पर विशेष न्यायाधीश ने जमानत अपील खारिज कर दी।