फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No monitoring or deployment at pollution hot spots

Ghaziabad News: प्रदूषण के हॉट स्पॉट पर न निगरानी ना कोई तैनाती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
No monitoring or deployment at pollution hot spots
साहिबाबाद। सर्दियों में दम घोंटू हवा से की मुख्य वजह जानने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सात हॉट स्पॉट चिन्हित किए लेकिन विभाग इन हॉट स्पॉट की न तो निगरानी कर रहा है और ना ही रोकथाम के लिए किसी की तैनाती की गई है। इन जगहों पर प्रदूषण के कारण को कम करने कि लिए कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से कोई टीम निरीक्षण भी नहीं कर रही है। यही वजह है कि ग्रैप लागू होने के बावजूद लगभग सभी हॉट स्पाॅट पर नियमों का उल्लंघन बदस्तूर जारी है। हॉट स्पाॅट साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को भी इमारत के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चलती रही, जिससे धूल उड़ती रही। वहीं, साइट चार औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरियों से धुआं भी निकलता रहा।
विज्ञापन

लोनी में जहां कई जगहों पर खुले में निर्माण सामग्री रखे हुए हैं। वहीं, वैशाली और वसुंधरा में शुक्रवार को निर्माण कार्य चलता रहा। ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदियां लागू हैं बावजूद इसके हॉट स्पॉट पर ही नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि हॉट स्पॉट प्रदूषण कारकों को ध्यान में रखकर तय किया गया था। हमारी टीम काम कर रही है, जहां लापरवाही होती है व शिकायत मिलने पर विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदूषण के ये हैं हॉट स्पॉट :
भोपुरा-दिल्ली बॉर्डर
सिद्धार्थ विहार
वसुंधरा
लोनी
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र
राजनगर एक्सटेंशन

इन साइटों पर प्रदूषण के कारण :
- टूटे सड़क पर वाहनों के चलने से धूल उड़ना
- सिद्धार्थ विहार, लोनी में निर्माण साइट पर कार्य होना एवं खुले में निर्माण सामग्री का होना
- औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों से निकलता धुआं एवं आगजनी की अधिकता
- कूड़े के ढेर में आग लगना, सड़क पर प्रतिबंधित वाहनों का चलना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed