फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No-entry of heavy vehicles on NH-58 from today

आज से एनएच-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sun, 24 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
No-entry of heavy vehicles on NH-58 from today
ट्रैफिक जाम - फोटो : ANI

हरिद्वार से जल भरकर लाने वाले कांवड़ियों की संख्या में अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-58 पर रविवार से भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की प्लानिंग की है। यातायात पुलिस ने मेरठ तिराहे पर बेरिकेडिंग लगाकर रविवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि  कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ हाइवे (एनएच-58)पर रविवार से भारी वाहनों को आने से रोक दिया जाएगा। भारी वाहनों में ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर आदि को शामिल किया गया है। इस दौरान मेरठ से गाजियाबाद आने वाली लेन पर वाहनों के संचालन को बंद कर दिया जाएगा। हल्के वाहन दिल्ली से मेरठ अप लेन पर चलते रहेंगे। एक ही लेन से वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन


इन रास्तों से गुजारे जाएंगे वाहन
- दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन के दौरान यूपी गेट से वाया विजयनगर बाईपास, एनएच-24 से हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।
- बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों की अधिक संख्या को देखते हुए दिल्ली और लोनी की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली के वजीराबाद पुल से होते हुए आउटर रिंग से एनएच-01 की ओर से होते हुए सोनीपत, करनाल की ओर से सहारनपुर की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- दिल्ली से यूपी बार्डर, महाराजपुर बार्डर, ज्ञानी बार्डर से गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहन गाजीपुर की ओर एनएच-24, लालकुआं से होते गाजियाबाद में आ सकेंगे।
- दिल्ली-मथुरा की ओर से बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद की ओर न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल, कासना के रास्ते वाया सिकंदराबाद होते हुए बुलंदशहर जाना होगा।



- गाजियाबाद से मोदीनगर आने जाने वाले वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा से अव्वलपुर फरीदपुर होते हुए मोदीनगर जाएंगे। मुरादनगर वाले वाहनों को पिलखुवा से कनौजा फैक्ट्री होते हुए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed