फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No Entry of heavy vehicles at GT Road

कल जीटी रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Sun, 04 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
No Entry of heavy vehicles at GT Road
हज हाउस - फोटो : अमर उजाला

हज हाउस के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे के चलते सोमवार को जीटी रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। करहेड़ा कट से आगे भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां से एनएच-58  जाने वाले भारी वाहनों को करहेड़ा पुल के रास्ते राजनगर एक्सटेंशन की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


 ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के दौरे के चलते सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक जीटी रोड पर रूट डायवर्जन रहेगा। जीटी रोड से गाजियाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को करहेड़ा कट से राजनगर एक्टेंशन की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। भारी वाहन राजनगर एक्सटेंशन के रास्ते एनएच-58 पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही एनएच-58 से टीएचए और दिल्ली आने वाले वाहनों को एनएच-24 पर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे रूट डायवर्जन के दौरान यातायात सुचारु रहे।मुख्यमंत्री का काफिला आने पर कुछ देर के लिए रुकेगा ट्रैफिक हिंडन एयरफोर्स से हज हाउस तक मुख्यमंत्री का काफिला जाने के दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। काफिला गुजर जाने के बाद ट्रैफिक सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद लौटने के दौरान भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस रास्ते पर आने वाले चौराहों और तिराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। क्रेन भी तैनात रहेगी, जिससे अगर कोई वाहन खराब हो जाए तो उसे तुरंत हटाया जा सके।सोमवार को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

शनिवार को डीएम और एसएसपी ने हज हाउस का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली और बाकी बचे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। दोपहर 12 बजे डीएम निधि केसरवानी हज हाउस पहुंची।

उनके आने से पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, नगर निगम के जोनल प्रभारी और जीडीए अधिकारी पहुंच चुके थे। उन्होंने हज हाउस में चल रही तैयारियों की प्रोग्रेसिव रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी और सख्त हिदायत दी कि किसी भी तरह की कमी नहीं रह जाए। हिंडन एयरफोर्स से हज हाउस तक सीएम के सड़क मार्ग के रूट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम के जाने के बाद एसएसपी केएस इमेनुअल पहुंचे। उन्होंने हज हाउस पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हज हाउस में सीएम की एंट्री और एक्जिट के प्वाइंट्स चेक किए। मुख्यमंत्री के कार से उतर कर मंच तक जाने के रूट का भी एसएसपी ने जायजा लिया। इसके साथ ही हज हाउस से लेकर हिंडन एयरफोर्स से रूट का भी जायजा लिया।

  बंद रहेगा मेट्रो, एलिवेटेड रोड का काम
मुख्यमंत्री के दौरे के चलते एसएसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर एलिवेटेड रोड और मेट्रो के निर्माण कार्य को रोक दिया है। जब तक मुख्यमंत्री उद्घाटन करके लौट नहीं जाएं तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। एसएसपी का कहना है कि हज हाउस के पास ही एलिवेटेड रोड और मेट्रो का निर्माण चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से काम को रोक दिया गया है।


 हज हाउस के बाहर हो रहा मंच तैयार
मुख्यमंत्री के लिए हज हाउस के बाहर खाली जगह पर मंच तैयार किया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुुंचने की भी उम्मीद है, इसे देखते हुए बाहर मंच तैयार किया है। इसके साथ ही पार्किंग के लिए भी जगह चिह्नित की गई है। इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क में पार्किंग की जाएगी।



 जीटी रोड पर किया जा रहा सौंदर्यीकरण का काम
नगर निगम और जीडीए अधिकारी जीटी रोड के सौंदर्यीकरण के कार्य में लगे हुए है। सड़कों के निर्माण के साथ ही जगह-जगह डिवाइडर की मरम्मत की जा रही है। इसके साथ ही जगह जगह पौधे लगाए जा रहे है। सड़कों की सफाई और कूड़े के ढ़ेर को साफ करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed