फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   newly child examination life

नवजात बच्ची के दुनिया में आते ही शुरू हो गया इम्तहान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
newly child examination life
  नवजात बच्ची के दुनिया में आते ही शुरू हो गया इम्तहान  - पैदा होने के लिए करना पड़ा आपरेशन, मां हुई कोरोना संक्रमित पैदा होने के बाद तीन दिन में दो अस्पताल में हुई भर्ती  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। दुनिया में आने से पहले ही ऊपर वाले ने जिंदगी के इम्तिहान लेना शुरू कर दिया। पहले दुनिया में आने के लिए मां का आपरेशन किया गया। पैदा होने के बाद फिर से इम्तिहान शुरू हो गया ओर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं, पैदा होने के तीसरे दिन बाद ही दूसरे अस्पताल में मैं और मां दोनों शिफ्ट किए गए। मासूम नवजात बच्ची शायद यही सोच रही होगी कि आंख खुलने से पहले ही इस अस्पताल से उस अस्पताल का दौर शुरू हुआ, जबकि अभी जीवन शुरू हुआ है। मां के संक्रमित होने के बाद बच्ची की भी जांच की जाएगी। नवजात के बेहतर भविष्य के लिए हम-आप मिलकर दुआ करें कि बच्ची संक्रमण की चपेट में न आए।  16 अप्रैल को इस्लाम नगर की रहने वाली महिला को नंदग्राम मोड़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सिजेरियन से बेटी पैदा हुई। आपरेशन करने वाले सर्जन ने आपरेशन के दौरान ही महिला की सस्पेक्टेड हिस्ट्री को देखते हुए कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया था। प्राइवेट जांच में कोरोना की पुष्टि भी हुई। इसके बाद महिला को संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। गाइडलाइन के अनुसार मां के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने पर बच्ची को अलग से सुविधा दिया जाना चाहिए, लेकिन कोविड अस्पताल में वार्ड तो अलग से बनाया गया है, लेकिन वहां पर बच्ची के लिए अलग से सुविधा दिए जाने की बहुत गुजांइश नहीं है। हालांकि सीएमएस डा. नरेश विज का कहना है कि कोविड अस्पताल में बच्ची का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।  -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed