फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New twist in ghaziabad kidnapped man story An unknown comment on YouTube again complicated Raju story

राजू का रहस्य: यूट्यूब पर आए कमेंट ने फिर उलझाई कहानी... वीडियो पर की ये टिप्पणी; सामने आया राजस्थान कनेक्शन

Wed, 04 Dec 2024 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Dec 2024 10:47 AM IST
सार

यूट्यूब पर आए अनजान कमेंट ने राजू की कहानी को फिर उलझा दिया है। राजू 13 साल का लापता बेटा बनकर राजस्थान के इस जिले में भी रह चुका है। अभी तक तो राजू के देहरादून में भी एक परिवार के साथ रहने की बात थी।

विज्ञापन
New twist in ghaziabad kidnapped man story An unknown comment on YouTube again complicated Raju story
क्या है राजू का सच? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूट्यूब चैनल पर 31 साल बाद राजू को उसका परिवार से मिलने की कहानी यूपी से लेकर राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे बात लोगों तक पहुंच रही है, वैसे- वैसे मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक तो राजू के देहरादून में भी एक परिवार के साथ रहने की बात थी, लेकिन अब यूट्यूब के जरिए साहिबाबाद पुलिस तक पहुंचे एक अनजान जान कमेंट ने राजू की गुत्थी को फिर उलझा दिया है। अब राजस्थान के सीकर में भी एक परिवार के साथ उनका 13 साल से लापता बेटा बनकर रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


असल में एक समाचार चैनल ने राजू के परिवार से मिलने की खबर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की थी। खबर जब राजस्थान के सीकर पहुंची तो राजस्थानी ताऊ नाम से संचालित एक यूट्यूब चैनल की ओर से उस वीडियो पर कमेंट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी, साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सीकर में परिवार के रहने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए मिली है। जांच करते हुए पुलिस ने एक नंबर भी ट्रेस किया है।

वीडियो पर यह किया गया है कमेंट
कमेंट करने वाले ने लिखा है कि "मेरे चाचा करीब 13 साल पहले लापता हो गए थे। तीन महीने पहले यह लड़का सीकर थाने पहुंचा था। यहां उसने खुद को 13 साल पहले लापता होना बताया और हिमाचल में प्रताड़ित होने की बात कही। लापता युवक के मिलने की सूचना पर मेरे दादा-दादी वहां पहुंचे तो राजू ने उन्हें पहचान कर परिवार बताया। तीन महीने तक वह हमारे परिवार में रहा और हर रोज संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा करके सताता रहा।" इस कमेंट के बाद राजू की गुत्थी फिर उलझ गई। पहले देहरादून फिर गाजियाबाद और अब सीकर की कहानी ने मामले का रुख ही बदल दिया है। वहीं गाजियाबाद पुलिस की एक टीम को राजस्थान के सीकर भेजा जा रहा है।
 

जांच के लिए सैंपल लिया
राजू शहीदनगर निवासी तुलाराम का 31 साल पहले लापता हुआ बेटा भीम सिंह है या कोई बहरूपिया इस राज से करीब एक सप्ताह बाद पर्दा उठ जाएगा। मंगलवार सुबह पुलिस की कड़ी निगरानी में राजू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। साथ ही उसके तथाकथित पिता तुलाराम को भी बुलाया गया। यहां दोनों के ब्लड सैंपल लिए गए। हालांकि इससे पहले ही पुलिस चालाकी से सैंपल के लिए राजू के बाल ले चुकी थी। वहीं पुलिस को उस नंबर की सीडीआर भी मिल गई है, जिसे राजू देहरादून से लेकर इंदिरापुरम आने तक इस्तेमाल कर रहा था। इसमें करीब 15-16 नंबर मिले हैं जो डायल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed