फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murder case registered in case of dead body of youth found in car

Ghaziabad News: कार में मिले युवक के शव के मामले में हत्या का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered in case of dead body of youth found in car
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एनएच-नौ पर रविवार को कार में मिले शव के मामले में अरविंद के चाचा अजीत ने विजयनगर थाने में महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित किया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। दिल्ली के बुराड़ी निवासी अरविंद प्रसाद अपनी कार में घायल मिले थे। उनकी जांघ से खून बह रहा था। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची तो उनके साथ बैठी महिला ने खुद को अरविंद की पत्नी बताया और कहा कि वे मथुरा जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए तो अरविंद ने ब्रेक लगाए। ऐसे में कार के डैशबोर्ड पर रखा चाकू उनकी जांघ पर लग गया और खून निकलने लगा। महिला का कहना था कि मदद के लिए उन्होंने काफी गुहार लगाई थी, लेकिन कोई नहीं रुका। जिला एमएमजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला फरार हो गई। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अरविंद के साथ जो महिला थी उसके बारे में अरविंद के परिजनों को भी जानकारी नहीं है। महिला की तलाश में दो टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed