{"_id":"6a958a29b634e7cd2408deda","slug":"municipal-board-meeting-approves-18-crore-budget-proposal-to-name-a-pond-after-the-former-pm-in-ghaziabad-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पालिका बोर्ड की बैठक में 18 करोड़ के बजट को मंजूरी, तालाब का नाम पूर्व पीएम के नाम रखने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पालिका बोर्ड की बैठक में 18 करोड़ के बजट को मंजूरी, तालाब का नाम पूर्व पीएम के नाम रखने का प्रस्ताव
Mon, 31 Aug 2026 07:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:35 PM IST
सार
गाजियाबाद में नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में नगर के निर्माण कार्य, सफाई, पेयजल और पथ-प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल 18 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
18 करोड़ के विकास बजट को मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में नगर के निर्माण कार्य, सफाई, पेयजल और पथ-प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल 18 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में पालिका के निर्वाचित और चार मनोनीत सभासदों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। चारों मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष छम्मी चौधरी व संचालन अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में नगर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये, पेयजल व्यवस्था के लिए दो करोड़ रुपये, सफाई व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपये और पथ-प्रकाश व्यवस्था के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट पास किया। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में गीले और सूखे कूड़े के लिए डस्टबिन वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया। वार्ड छह के सभासद शैलेंद्र चौधरी के प्रस्ताव पर ग्राम उखलारसी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का वंदन योजना के तहत सौंदर्यीकरण कराने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
इसी वार्ड में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कांवड़ यात्रा में बेहतर सफाई करने वालों का सम्मान बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग और गंगनहर घाट पर सफाई व्यवस्था सुचारू रखने वाले सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों, अवर अभियंताओं और सुपरवाइजरों को भी सम्मानित किया गया। बैठक में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद, कविता त्यागी, अवर अभियंता सिविल सत्येंद्र सिंह, अवर अभियंता जलकल दीपक कुमार, लिपिक प्रदीप कुमार, मोहम्मद वसीम समेत पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन