{"_id":"6a46cc75048f9bbc4d07bda3","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-921983-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित डीपीएस स्कूल से पिंक बूथ जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। विजयनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर हुए हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि प्रताप विहार सेक्टर-9 स्थित के-77 निवासी शशांक वर्मा रात करीब पौने 12 बजे बाइक से दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। वह जैसे ही पिंक बूथ रोड पर पहुंचे, वहां निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही वन-वे की गई थी।
इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शशांक ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसीपी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।