{"_id":"65e77c0d5d1608397005b65d","slug":"modinagar-will-be-developed-with-rs-136-crores-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102191-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 136 करोड़ से होगा मोदीनगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 136 करोड़ से होगा मोदीनगर का विकास
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक में 136 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्याें की मांग उठाई। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन विनोद वैशाली और संचालन अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा ने किया। बैठक में विधायक डॉ. मंजू शिवाच भी मौजूद रहीं।
नगर पालिका ध्यक्ष विनोद वैशाली जाटव ने बताया कि बोर्ड बैठक में 136 करोड 69 लाख 50 हजार रुपये की अनुमानित आय के सापेक्ष 136 करोड़ 26 लाख रुपये का अनुमानित व्यय का बजट बोर्ड के सामने पेश किया गया। जिसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन डालने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरमत, रेलिंग कराए जाने, बिसोखर पार्क को विकसित करने, मेन रोड, सिखैड़ा रोड नाले की सफाई के अलावा धर्मशाला का सुंदरीकरण, हैंडपंप रिबोर सहित अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
बोर्ड बैठक में विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि मोदीनगर में प्राथमिकता के आधार पर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। हापुड़ मार्ग रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। इस मौके पर आरआई अंकित चौधरी, अंकित गोयल, सभासद बोबी चौधरी, सोनू चौधारी, अुर्जन नेहरा, वेदप्रकाश चौधरी, ललित त्यागी, धर्मवीर मास्टर, संदीप सांगवान, पूजा सिंह जायदा बानो, मनीता यादव, रीता ढोड़ी व सुशीला मौजूद रहे।