Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mobile phone stolen after distracting a car driver stuck in a traffic jam

Ghaziabad News: जाम में फंसे कार चालक का ध्यान भटकाकर मोबाइल फोन उड़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone stolen after distracting a car driver stuck in a traffic jam
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटी सर्विस रोड पर जाम में फंसे एक कार चालक को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। दो अज्ञात बदमाशों ने चालक का ध्यान भटकाया और कार की दूसरी तरफ से खिड़की में हाथ डालकर 65 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी अतुल कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के बिसरख स्थित गौर सौंदर्यम सोसायटी निवासी अनुराग कुमार के मुताबिक 26 नवंबर की शाम करीब सवा छह बजे वह गाजियाबाद से अपने घर लौट रहे थे। ताज हाईवे की ओर जाने के लिए वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से उतरकर सर्विस रोड पर आ गए, जहां वाहनों का जाम लगा हुआ था। इसी दौरान ताज हाईवे कट से ठीक पहले दो युवक उनकी कार के पास आए और एक तरफ की खिड़की खटखटाने लगे। जब अनुराग कुमार स्थिति देखने के लिए कार से नीचे उतरे, तभी दूसरी तरफ मौजूद युवक ने खुली खिड़की से हाथ डालकर अंदर रखा उनका करीब 65 हजार की कीमत का मोबाइल फोन निकाल लिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed