{"_id":"57ed693c4f1c1b680957609f","slug":"mmg-and-two-in-october-to-a-blood-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और दो अक्टूबर को एमएमजी में करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और दो अक्टूबर को एमएमजी में करें रक्तदान
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस बार एक और दो अक्टूबर को लगातार दो दिन एमएमजी परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर जाएगा। इच्छुक लोग दोनों दिन सुबह दस बजे से चार बजे तक यहां रक्तदान कर सकते हैं। शिविर से पहले एनसीसी कैडेट्स के साथ शहर में रैली निकाली जाएगी, जिसमें कैडेट्स लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करेंगे।
डॉ. एके दुआ ने बताया कि रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती और 18 साल से लेकर 60 साल तक के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने वाले का वजन कम से कम 48 किलो और हिमोग्लोबिन कम से कम 12.50 होनी चाहिए।
अमर उजाला फाउंडेशन के इस महादान अभियान को अधिकतर सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल और संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अब तक दो बार रक्तदान शिविर भी लगाया है, दोनों बार सौ से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ है। वहीं, नेहरू युवा केंद्र, उड़ीसा सेवा समिति द्वारा भी रक्तदान शिविर में काफी सहयोग मिला है। इसमें सबसे अधिक युवाओं ने सहयोग दिया था।
विज्ञापन
जागरूकता लाने के लिए बैठक आज
अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने को प्रेरित करने के लिए शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में एक बैठक होगी। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) पर सहयोग देने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को बुलाया गया है। एमएमजी के सीएमएस डॉ. जेके त्यागी ने बताया कि बैठक शाम 3.30 बजे से आयोजित होगी।