फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA Nand Kishore Gurjar fainted and fell in the Collectorate admitted in Yashoda Hospital

Ghaziabad: कलेक्ट्रेट में चक्कर खाकर गिरे विधायक नंदकिशोर गुर्जर, यशोदा अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती

Tue, 25 Mar 2025 04:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर राणा सांगा के खिलाफ सपा सांसद की टिप्पणी पर डीएम को ज्ञापन देने आए थे।

विज्ञापन
MLA Nand Kishore Gurjar fainted and fell in the Collectorate admitted in Yashoda Hospital
नंदकिशोर गुर्जर अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का रक्तचाप कम होने से चक्कर आने के बाद अब हालत में सुधार है। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती विधायक का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है की हालत में सुधार है लेकिन अभी उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर राणा सांगा के खिलाफ सपा सांसद की टिप्पणी पर डीएम को ज्ञापन देने आए थे। विधायक के अनशन के छठवें दिन रक्तचाप कम होने से चक्कर आ गया था। विधायक कलश यात्रा पर पुलिसिया कार्यवाही से नाराज होकर अनशन पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर एक बार पुलिस पर आरोप लगाए। पत्र में विधायक ने पुलिस के अधिकारी पर जातीय उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

अधिकारी फैला रहे जातीय उन्माद
विधायक ने पत्र लिखकर कहा कि लंबे समय से जनपद में अधिकारी अपना काम न करके, राजनीति कर रहे हैं। गाजियाबाद के एक बड़े अधिकारी के आदेश पर जिन अधिकारियों ने कलश यात्रा को रोका, कलश को खंडित किया, रामचरित मानस को खंडित और उसे फाड़ने का प्रयास किया उन अधिकारियों की जातियों को उजागर करके अब जातीय उन्माद फैलाने का कार्य किया जा रहा है। संगठनों से संपर्क साधकर जबरदस्ती उनसे पत्र व बयान जारी करवाए जा रहे हैं। 

पुलिस आयुक्त और एसीपी पर लगाया सीधा आरोप 
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस आयुक्त और एसीपी पर सीधा आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा है कि उनके विरोधियों को फोन कर उनके खिलाफ टिप्पणी करने का दबाव बनाया गया है। जो लोग टिप्पणी से मना कर रहे है उन्हें जेल भेजने का डर दिखाया जा रहा है। यहां तक कि पत्र में यह तक लिखा गया है कि शराब के नशे में श्रीरामकथा को रुकवाने पहुंचे एसीपी अंकुर विहार ने अपने नंबर से लोनी के वाट्सएप ग्रुपों पर उनके खिलाफ वीडियो व तस्वीरों को प्रसारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed