{"_id":"644237c3bc4c418c7a097fc8","slug":"misdeed-accused-came-to-the-court-wearing-a-burqa-to-surrender-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: कचहरी में बुर्का पहनकर सरेंडर करने आया दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: कचहरी में बुर्का पहनकर सरेंडर करने आया दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 21 Apr 2023 12:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:44 PM IST
सार
पूछताछ में पता चला कि युवक मोती कॉलोनी का रहने वाला है और दुष्कर्म के मामले में वह वांछित चल रहा है। आत्म समर्पण करने के इरादे से वह बुर्का पहनकर कचहरी आया था।
विज्ञापन
बुर्का पहने युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ कचहरी परिसर में बुर्का पहनकर घुसे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहा था, जिसके चलते कोर्ट में सरेंडर करने के लिए वह आया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर कचहरी गेट पर बनी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ अधिवक्ताओं ने सूचना दी कि बुर्के में कोई संदिग्ध कचहरी परिसर में घुसा है। चाल ढाल से बुर्के में कोई युवक होना प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवक मोती कॉलोनी का रहने वाला है और दुष्कर्म के मामले में वह वांछित चल रहा है। आत्म समर्पण करने के इरादे से वह बुर्का पहनकर कचहरी आया था।
विज्ञापन