Modinagar: दो मासूम लड़कियों को उठा ले गया युवक, खेत में मिला एक का शव, दूसरी बेटी बदहवास हालत में बरामद
मोदीनगर के रोड़ी गांव से गुरुवार को आरोपी ने दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिया। देर रात पुलिस को एक लड़की पास के ही खेत में जिंदा मिली और दूसरी लड़की का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुरुवार को घर के बाहर खेल रही दो नाबालिग लड़कियों को अगवा किया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की, रात के समय एक मासूम खेत में जिंदा मिली। वहीं दूसरी लड़की का शव शुक्रवार सुबह पुलिस ने बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
UP |Two minor girls were kidnapped from Rori village of Modinagar, last night. SSP Ghaziabad engaged 4 police stations in search of girls. A girl was recovered alive from a nearby field in the night, while the body of another girl was recovered this morning: Iraj Raza, SP Rural pic.twitter.com/r3KnbUmvtC
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 19, 2022विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एक लड़की की उम्र 9 साल और दूसरी की 6 साल है। मोदीनगर के रोड़ी गांव से गुरुवार को आरोपी ने दोनों लड़कियों को अगवा कर लिया। एसएसपी गाजियाबाद ने लड़कियों की तलाश में 4 थानों को लगाया। रात में पास के खेत से एक लड़की को जिंदा बरामद किया गया, जबकि आज सुबह एक अन्य लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गांव निवासी अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।