फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   meter panel apartment fire, 18 families stranded

अपार्टमेंट के मीटर पैनल में लगी आग, 18 परिवार फंसे

Sun, 02 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
meter panel apartment fire, 18 families stranded
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विक्रम एंक्लेव स्थित अपार्टमेंट की सीढ़ियों के पास बने मीटर पैनल में शनिवार सुबह आग लगने से 18 परिवार फंस गए। धुएं से लोगाें को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालकनी पर सीढ़ी लगाकर लोगों को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


प्लाट नंबर- 48 पर बिल्डर अपार्टमेंट है। इसमें 18 परिवार रहते है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मीटर पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अपार्टमेंट के बाहर पार्क में टहल रहे लोगों ने धुआं निकलता देखा तो उन्होंने चीख पुकार मचाई।
विज्ञापन


उनकी आवाज सुनकर लोगों ने अपार्टमेंट से बाहर आने की कोशिश की लेकिन सीढ़ियों के पास मीटर पैनल में आग लगी होने से वे फंस गए। धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। लोग चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचते ही सबसे पहले लोगों को बालकनी के रास्ते बाहर निकाला। इतने में फायर ब्रिगेड पर भी पहुंच गई और 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चौकी इंचार्ज इफ्तेखार कुरैशी ने बताया कि सीढ़ियों के पास आग लगी होने की वजह से लोग फंस गए थे और धुआं भर जाने से दिक्कत हो रही थी।

एफएसओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह आग लगी और सभी मीटरों को चपेट में ले लिया। सभी घरों की बिजली आपूर्ति ठप है।       


जिस वक्त अपार्टमेंट में आग लगी, बिल्डिंग में धुआं भर गया था। लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।  - अनीता बराल, निवासी विक्रम एंक्लेव       
बिल्डिंग में रहने वाले लोग दहशत में थे कि यदि वे नीचे नही आ पाए तो धुएं से उनका दम घुट सकता है। - अजय शर्मा निवासी विक्रम एंक्लेव     
 
आग की लपटे ऊपर उठने लगीं तो लोग घबरा गए। समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती तो आग ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लेती।-  उमेश कश्यप निवासी विक्रम एंक्लेव        


 बिल्डर पर खराब बिजली पैनल लगाने का आरोप      
कालोनी के लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट बनाते समय बिल्डर ने कम गुणवत्ता के विद्युत उत्पादों का इस्तेमाल किया है। कालोनी के सभी अपार्टमेंट की यही हालत है। इसकी वजह से आए दिन पैनल बॉक्स में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed