फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cattle died due to electric current in the water.

Ghaziabad News: पानी में करंट उतरने से हुई गोवंश की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cattle died due to electric current in the water.
वसुंधरा। सेक्टर-1 में मंगलवार की शाम हुई बारिश के दौरान सड़क पर भरे पानी में विद्युत पोल से करंट उतरने से एक गाय की मौत हो गई। पशु की मौत के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पार्षद को दी और ऊर्जा निगम अधिकारियों को भी दी, इसके बाद विद्युत कनेक्शन कटवाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-1 निवासी शरद सारस्वत बताया कि यहां हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। गाय की जगह वहां किसी और की भी जान जा सकती थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बारिश के बाद पानी भरा हुआ था। पास में लगे खंभे और अर्थ के तार से पानी में करंट उतर गया। इस दौरान वहां आकर बैठी गाय करंट की चपेट में आई और उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों और बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने इलाके में लगे सभी खंभे, तार आदि की जांच कराने तथा करंट की समस्या दूर कराने की मांग की है। वहीं, इस मामले में ऊर्जा निगम जोन-3 के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed